यदि आप internet पर अपना अधिक से अधिक समय बिताते हैं तो RDP का नाम आपने काफी बार सुना होगा। RDP का meaning, Remote Desktop Protocol होता है जिसका उपयोग एक computer को दूसरे computer से जोड़ कर उसे control किया जाता है।
RDP आज के युग में बहुत ही कमाल की चीज है, जो आपको बहुत सारे काम remotely करने की सुविधा देता है। जैसे की मान लीजिए की आप अपने घर बैठे हैं और आपके किसी client के computer में कोई दिक्कत आ रही है और आपको उसको ठीक करना है तो आप Remote Desktop की मदद से अपने client का computer access करके उस problem को ठीक कर सकते हैं।
इसके अलावा इसके और भी कई उपयोग हैं, कई लोग तो RDP का इस्तेमाल Troubleshooting के लिए करते हैं। और आजकल तो gamer RDP का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि RDP से उनको हजार गुना बेहतर स्पीड मिलता है।
तो आईये इस पोस्ट में RDP के और भी फायदे और उपयोग के बारे में जानते हैं। इसके अलावा मैं आपको बताऊँगी की Free RDP Server को आप अपने डेस्कटॉप में किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की क्या है RDP ?
RDP क्या है ?
रिमोट Desktop Protocol एक computer को दुसरे कंप्यूटर से कनेक्ट कर के दूर से उपयोग करने के लिए एक प्रोटोकॉल, या Technical मापदंड है।
Remote Desktop Software (RDP), Independent Computing Architecture(ICA), और Virtual Network Computing (VNC) सहित कई अलग-अलग protocol भी उपयोग कर सकता है। लेकिन RDP सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला protocol है।
RDP को microsoft ने develop किया है, यह windows computer में पहले से ही install होता है। आपको अलग से install करने की जरूरत नहीं पड़ती है। RDP को आप mac operating system, Andriod, linux, ios में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
RDP कैसे काम करता है ?
जैसा की आपने जाना की RDP एक प्रोटोकॉल है जो microsoft के द्वारा बनाया गया है। अब जानते हैं की RDP काम कैसे करता है।
मान लीजिए आप अपने रूम में बैठे-बैठे अपनी remote से TV को on करते हैं और उसको कंट्रोल करते हैं। ठीक उसी तरह से RDP प्रोटोकॉल की मदद से आप एक जगह बैठे-बैठे दूसरे computer को access करते हैं।
RDP के जरिए जब Application में login करते हैं तो उपयोगकर्ता का डेस्कटॉप उस कंप्यूटर पर प्रदर्शित होता है जिससे वे कनेक्ट हो रहे हैं, जैसे कि वे उसके सामने बैठे हों।
वहाँ users को एक Graphical User interface मिलता है जिससे users Scroll करके दूसरे computer को access करता है। RDP प्रोटोकॉल connected मशीनों के बीच डेटा को आदान-प्रदान करने के लिए एक dedicated नेटवर्क चैनल प्रदान करता है।
जहाँ दोनों कंप्यूटर के बीच communication के लिए एक TCP port 3389 ( Transmission control port) औऱ UDP port 3389 का इस्तेमाल होता है।
RDP के जरिए दोनों computers के बीच जो भी data आदान-प्रदान होता है, उन सभी Data को RDP Encrypt करता है ताकि सार्वजनिक इंटरनेट पर कनेक्शन अधिक सुरक्षित हों।
Remote Desktop Control के फायदे क्या क्या है ?
Remote Desktop Control के बहुत अधिक फायदे हैं। तो चलिए इन फ़ायदों के बारे में जान लेते हैं-
- RDP की मदद से आप दूर से बैठे किसी भी computer को access कर सकते हैं, और अपना काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।
- RDP की मदद आप किसी अन्य नेटवर्क या सर्वर से जुड़ कर अधिक तेज गति से internet speed का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- RDP की मदद से आप troubleshoot का भी उपयोग कर सकते हैं। जिससे आप अपने client को आसानी से service provide कर सकते हैं।
- RDP के जरिए आप files को delete, download, और virtual storage का इस्तेमाल करके store भी कर सकते हैं।
- RDP का इस्तेमाल आप बगैर VPN लगाए कर सकते हैं। files transfer करने के लिए आपको VPN की जरूरत नहीं पड़ती है।
Remote Desktop Control के नुक्सान
Remote Desktop protocol सबसे popular होने की वजह से कई business के लिए उपयोग किया जाता है जिसकी वजह से इसके फायदे होने के साथ-साथ इसके कई सारे नुकसान भी हैं।
Remote Desktop प्रोटोकॉल connection service इतनी शक्तिशाली होनी चाहिए कि वह सभी कनेक्शनों की निगरानी कर सके। एक Central RDS के माध्यम से कई कंप्यूटरों की निगरानी की जाती है, इसलिए RDS की क्षमता को कई कंप्यूटर सिस्टम के कार्यात्मक भार को लेने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली होना चाहिए अन्यथा पूरा सेटअप खराब हो सकता है।
- RDP connection पूरी तरह से नेटवर्क पर निर्भर होता है, इसलिए दोनों computer के पास अच्छा network connection होना आवश्यक है, नहीं तो सही ढंग से दोनों computer कनेक्ट नहीं होंगे और आपका काम खराब हो सकता है।
- RDP connection के लिए Administrator को अच्छी knowledge होना चाहिए नहीं तो वो सही ढंग से दूसरे computer को operate नहीं कर पाएगा।
- यदि आप RDP का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं जानते हैं और उपयोग कर रहे तो आप hackers का टारगेट बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
Hosting के साथ Free Domain कहाँ से खरीदे ?
Free RDP Server कहा से लें ?
आपने जाना की RDP क्या है और कैसे काम करता है। अब RDP को लेने की बात आती है तो आप भी सोच रहे होंगे आप किस तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी कई सारी company हैं जो Free RDP Server देती हैं। जिनमें से कुछ अच्छी कंपनियों के बारे में मैं आपको बताती हूँ।
RDPHostings
RDPHostings लगभग 11 साल से Free RDP Server प्रदान कर रहे हैं। RDP Hosting के मामले में यह सबसे बढ़िया कंपनी है। यहाँ आपको सारे premium features बिल्कुल free में मिल जाते हैं।
यहाँ आपको 24/7 Technical customer support मिलता है। जो आपको RDP लेने से install करने तक आपकी मदद करते हैं।
RDPHostings Desktop, MAC, linux, ios, Andriod सभी operating system के लिए Free RDP server provide करता है। यह कंपनी premium RDP होस्टिंग भी देती है। तो यहाँ से Free RDP service को आप Cheap RDP Server plans में upgarde कर सकते हैं।
विशेषताएं Instant Activation
- यहाँ आपको Instant Activation है।
- Full Admin Access मिलता है।
- 24/7 Technical Customer Support मिलता है।
- NVMe SSD Drives For Fastest Response Time
- 99.95% Server Uptime
- आपको Enterprise Hardware मिलते हैं।
- Reliable Network मिलता है।
- weekly Backups
- Secured connection मिलता है।
IXRemote
Ixremote एक और Free RDP Hosting provider है जो सबसे तेज़ RDP होस्टिंग provider में से एक है। और सबसे सही विकल्प हैं।
यदि आप भी Free RDP Server कैसे प्राप्त करें खोज रहे हैं, तो आप Ixremote देख सकते हैं। कंपनी प्रीमियम RDP Hosting Server भी प्रदान करती है। आइए Ixremote विशेषताओं के बारे में जानते हैं।
विशेषताएं
- यहाँ आपको unlimited bandwidth मिलता है।
- 99.95% Server Uptime
- 24×7/365 Support
- Full Admin RDP Access
- Up to 6GB RAM
ClubVPS
ClubVPS एक ऐसी कंपनी है जो अपनी सर्वश्रेष्ठ आरडीपी सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है, और दुर्भाग्य से, ये Free RDP Hosting provide नहीं करते हैं।
लेकिन यहाँ आपको 30 days Free Trail मिलता है। तो आप 1 महीने के लिए फ्री RDP service लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं। Trail में आपको वो सारे features मिलते हैं जो खरीदने पर मिलते हैं।
यदि आपको ClubVPS की service पसंद आती है तो खरीद लीजिए नहीं तो आप कभी भी अपना trail cancel कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अलग से charge देना पड़ेगा।
विशेषताएं
- यहाँ आपको SSD storage मिलता है।
- 40Gbit/sec network मिलता है।
- high-end servers मिलता है।
- Intel Xeon Platinum (Cascade Lake) CPUs मिलते हैं।
- 24×7/365 Support
ये भी पढ़ें:
RozDhan App क्या है - Roz Dhan Se Paise Kaise Kamaye
निष्कर्ष:
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है की RDP server को लेकर आपके सारे Doubt clear हो गए होंगे। और आप जान चूके होंगे की Free RDP server होस्टिंग कहाँ से खरीद सकते हैं। और आप अपने लिए बेहतर Free RDP Server hosting provider का चुनाव कर सकेंगे।
इस पोस्ट में मैंने बताया है की RDP क्या होता है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है तो आपको RDP लेने के बाद उपयोग करने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। यदि आपको पोस्ट से संबंधित कोई सवाल पूछना है तो आप मुझे comment करके जरूर पूछें।
Tags: RDP kya hai , what is RDP in hindi, how to use rdp in hindi, rdp meaning in hindi, advantage of rdp in hindi, disadvantage of rdp in hindi, rdp ka istemaal kaise karen, RDP Kya Hota Hai, rdp full form in hindi, kya hota hai rdp, rdp details in hindi.
आपके द्वारा लिखी गई यह पोस्ट मुझे बहुत अच्छी लगी। इसलिए मैंने आपकी वैबसाइट को बुकमार्क कर लिया है। हमे उम्मीद है की आप आगे भी इसी तरह की पोस्ट हमे उपलब्ध कराते रहेंगे। इसी तरह मैंने भी लोगो की मदद के लिए एक ब्लॉग बनाया है। जिसका नाम है। DelhiCapitalIndia.com यहाँ हमने दिल्ली से संबन्धित जानकारी उपलब्ध कराया है। जैसे - Delhi Najafgarh History नजफ़गढ़ की लड़ाई के बारे मे। अगर आपको दिल्ली के बारे मे जानना पसंद है। तो आप हमारी इस वैबसाइट मे जरूर visit करे। हमारी कई अन्य वैबसाइट भी है जहां लोगो की मदद के लिए नई नई जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
ReplyDeleteMy Other Websites
NetKiDuniya.com
GoogleAdsHindi.com
Horrer.in